फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोझ नहीं, समाज की शान हैं : प्रभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र में गिरते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नौताना में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डॉ. प्रभा ने कहा कि बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य निरीक्षक इंद्रजीत तथा स्वास्थ्य कर्मी भूपेंद्र सिंह व प्रियंका को आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए। सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने को कहा गया। अवैध लिंग जांच की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें