फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर के पास पुलिया की सेफ्टी दीवार टूटने से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला मिश्रवाड़ा के नजदीक शनि मंदिर के पास नाले पर बनी पुलिया के एक तरफ सेफ्टी दीवार टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इस रोड से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पुलिया की सेफ्टी दीवार टूटे हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है। कुछ दिनों पहले एक लड़की स्कूटी सहित नाले में गिर गई थी। आसपास के लोगों ने उसको बाहर निकाला था। नगर परिषद एवं सीएम विंडों में इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला मिश्रवाड़ा में स्थित शनि मंदिर के पास नाले पर पुलिया बना हुआ है। एक महीने पहले एक ट्रक से पुलिया की सेफ्टी दीवार टूट गई तथा पुलिया का एक हिस्सा कोने पर से धंस गया। अब यह पुलिया लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस रास्ते पर ट्रांसपोर्ट बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिवाजी नगर, मोहल्ला चांदुवाड़ा पड़ता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। रात के अंधेरे में वाहन चालक इस गंदे नाले में गिर सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद एवं सीएम विंडो में भी की है। अभी तक नप प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
---------
पुलिया की दीवार टूटने से शनि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक बार तो स्कूटी सहित एक लड़की गिर भी गई थी जिसको बाद में स्थानीय लोगों ने ही बाहर निकाला था। बार -बार शिकायत करने के बावजूद भी नाले की दीवार को ठीक नहीं किया जा रहा है।-बिनोद बंसल
विज्ञापन

----------
पुलिया की सेफ्टी दीवार टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। टूटी दीवार को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।-जयप्रकाश
-----------
ट्रासपोर्ट की गाड़ियों को पुलिया पर गुजरने में परेशानी होती है। पुलिया की हालत जर्जर हो रही है दीवार पहले टूट चुकी है। अब बड़े वाहन लाने ले जाने में डर सा बना रहता है। नगर परिषद को इस और ध्यान देना चाहिए।- बिशन
-----------
वर्जन:
अभी सदन की मीटिंग नहीं हो पाई है। इस वजह से मरम्मत के कार्य रुके हुए हैं फिर भी पुलिया की सेफ्टी वॉल को प्राथमिकता में रखकर जल्द से जल्द ठीक करवाएंगे।- अनिल कुमार, एमई, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें