फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा के अंतिम छोर पर दलितों ने भरी हुंकार

Sun, 21 Jul 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि सुदेश कटारिया--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा के अंतिम छोर महेंद्रगढ़ में दलितों ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस से 10 साल में हुए अत्याचारों का हिसाब मांगा है। दलित सम्मेलनों के जरिए हरियाणा मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया दलितों को एकजुट करने और जागरूकता की अलख जगाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित 8 वें दलित सम्मेलन में दलित समाज ने वोट की चोट के जरिए कांग्रेस द्वारा संविधान अपमान करने का बदला लेने का संकल्प लिया। दलित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राकेश ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह मौजूद रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का दलित सभाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
सुदेश कटारिया ने कहा कि अब दलितों को वोट बैंक की राजनीति का शिकार नहीं होना है बल्कि अपने हकों की लड़ाई मजबूती से लड़नी है। भाजपा सरकार में दलितों का मान-सम्मान बढ़ा है। मनोहर लाल ने दलितों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें अंतिम पंक्ति से अंत्योदय की ओर बढ़ाया। भाजपा राज में न केवल दलितों को पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं, बल्कि दलितों पर हुड्डा राज में हुए अत्याचारों में भी कमी आई है।

फोटो संख्या:70- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि सुदेश कटारिया--

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें