फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जातिवादी शुद्धिकरण कृत्य के विरोध में उतरा दलित समाज

विज्ञापन
​फोटो 16 राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठनों के सदस्य। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक लघु सचिवालय पार्क में आयोजित की गई। समिति प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल के संचालन में हुई इस बैठक में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मंच पर किए गए तथाकथित जातिवादी शुद्धिकरण की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक के पश्चात पुरजोर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। वक्ताओं ने इस कृत्य को दलित समाज के सम्मान पर सीधा हमला और जातिवादी मानसिकता का नग्न प्रदर्शन करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें