फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : सावधानी ही सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरपीएस स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। कहा कि सावधानी से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षक मूलचंद ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलने लगी है। लोग अपना इंटरनेट बचाने के चक्कर में ऑनलाइन वाईफाई के जरिये लेनदेन करते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ फ्रॉड भी हो सकते हैं। हमेशा निजी वाईफाई से ही लेनदेन करना चाहिए। ऑनलाइन बैंकिंग के लिए कभी भी पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आपकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ऑनलाइन पेमेंट करते समय पूछताछ करने के लिए यूजर के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आता है। ओटीपी डालने के बाद ही आप पेमेंट कर सकते हैं। गलती से भी ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार साइबर ठग बैंकिंग फ्रॉड के लिए ईमेल या लिंक भेजते हैं और कुछ झांसा देकर फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक ना करें।
किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले सत्यापन संदेश की जांच करके ही डाउनलोड करें। बिना जांच करे किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साईबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आरपीएस स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य किशोर तिवारी, उप प्रचार्य दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें