महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘शीर्ष 5 दूरदर्शी व्यक्तित्व सम्मान-2026’ और ‘शीर्ष 30 राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान’ प्रदान किया गया। मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में 3 और 4 नवंबर को आयोजित समारोह में एजुकेशन ग्रोथ नेटवर्क (ईजीएन कनेक्टएक्स) ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया। प्रो. कुमार ने इस उपलब्धि पर आयोजकों का आभार जताया। संवाद