फोटो संख्या:78- श्री गोशाला बुचियावाली में आयोजित जागरण में उपस्थित श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़।
श्री श्याम मंदिर व शनिदेव मंदिर के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार देर शाम श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायं 7:15 बजे से देर रात तक चला। श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कुंजबिहारी दास महाराज ने मधुर भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम श्याम प्रेमी भिवानी फतेचंद वशिष्ठ के सानिध्य में हुआ। मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कर्ण प्रताप सिंह बेदी रहे। अध्यक्षता विधायक कंवर सिंह यादव ने की। मुख्य यजमान हैदराबाद से पहुंचे मंशाराम अग्रवाल रहे। प्रधान नवीन राव ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार रहा जिसे कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। आयोजक श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। संवाद