फोटो संख्या:69 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता को पौधा भेंट करते विभागाध्यक्ष। संस्थान
नारनौल। आजाद चौक स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में भव्य मेले व चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। मेले को लेकर मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया व माता रानी का मनोहारी श्रृंगार किया गया। नवरात्र के अंतिम दिन महिलाओं द्वारा चुनरी यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा किला रोड से शुरू होकर मां चामुंंडा देवी मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इसके बाद माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। मेले माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी उमड़ी। मां नैना फतेह देवी मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन माता रानी का भव्य शृंगार किया गया।