महेंद्रगढ़। बुचौली रोड स्थित किराना स्टोर के पास शहीद भगत सिंह युवा संगठन एवं जन कल्याण एवं जीवदया फाउंडेशन की ओर से एकादशी पर 15वें बाबा श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा सुबह 10:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक चला। संगठन संचालक विकास शर्मा बुचौली ने बताया कि भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से हवन के बाद हुई। कन्याओं को भोजन कराकर लंगर शुरू किया गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में उमाशंकर शर्मा, सोनू शर्मा, पवन पाली, नवीन सैनी, दीपक गुरु राव व अन्नू सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। संवाद