फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: आपसी कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों ने तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। घटना के बाद वारदात स्थल पर पुलिस ने जायजा लिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के गांव चिंडालिया में शराब के ठेके पर आपसी कहासुनी को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद नारनौल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबिना पी सहित सदर थाना, गहली चाैकी व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार गांव चिंडालिया निवासी 35 वर्षीय संदीप शनिवार सायं सात बजे गांव में बने शराब के ठेके पर गया था। इस दौरान गांव के ही नवीन नामक युवक से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद नवीन ने फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद नवीन का पिता राजेराम, धीरज व एक अन्य मौके पर आए और उन्होंने डंडों व तार से संदीप से मार-पीटाई की।

इसमें संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी वे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर नारनौल एएसपी प्रबिना पी सहित सदर थाना, गहली चौकी व सीआईए पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों व अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां रविवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें