पाल गांव में पढ़ाई से परेशान बीएससी सेकेंड ईयर के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया।
मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि उनका बेटा आलोक बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह पढ़ाई को लेकर चिंतित रहता था। इसी के चलते उसने शनिवार की सुबह खातोड़ी वाले जोहड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के द्वारा ही मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया।
इकलौता बेटा था आलोक
आलोक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। आलोक की दो बहनें हैं। घटना के बाद से दोनों का ही रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अब वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी।