कनीना रोड पर बूचावास के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। उत्तरप्रदेश के जिले काशीगंज के गांव अर्जुनपुर कदीना के रहने वाले जोधासिंह अपने परिवार सहित पाथेड़ा में एक भठ्ठे पर रहते हैं। मृतक शुभन मंगलवार को सुबह ईंधन लेने के लिए आया था। गांव बूचावास के पास ट्रैक्टर चालक के सामने नील गाय आने पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने पर शुभन चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक के पिता जोधासिंह के ब्यान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके शव का उपनागरिक अस्पताल में पोस्ट मास्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।