कनीना। उपमंडल के गांव गुढा में बुधवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने घर के जंगला उखाड़कर कमरे के अंदर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गांव गुढा में जगदीश सोनी के घर पूरा परिवार सो रहा था तो रात्रि करीब 2 बजे परिजनों ने अज्ञात चोरों की आहट सुनाई दी। परिवार वाले नींद से जागे तब तक चोर दीवार फांदकर भाग खड़े हुए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित जगदीश ने बताया कि चोर जंगले को उखाड़ कर घर के अंदर घुसे है ओर कमरे के अंदर रखे सोफे व मेज को दरवाजे के साथ सटाकर लगा दिया जिससे दरवाजा खुल न पाए। जगदीश ने बताया कि घटना के दौरान जाग होने के चलते अधिक नुकसान नहीं हो पाया। इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।