फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बढ़ रही चोरियों की वारदात: गांव भगडाना में एक रात को तीन मकानों में चोरी, लगभग 20 लाख ले गए चोर

Wed, 14 Jun 2023 03:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गांव भगडाना में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, तीनों घरों से लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के आभूषण तथा कुछ नकदी चुरा ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयान किया तथा शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन उन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले 20 दिनों के अंदर कई चोरियां हो चुकी हैं। मंगलवार की रात को गांव भगडाना में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, तीनों घरों से लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के आभूषण तथा कुछ नकदी चुरा ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयान किया तथा शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मंगलवार को तीन चोरी के मामले अलग अलग थानों में दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह की तीन मामले और दर्ज
गांव भगडाना निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके गांव में मंगलवार की रात को उनके स्वयं के, लख्मीचंद और सुभाष के घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसके घर से सोने के आभूषण में  एक जोड़ी झुमकी, चैन, एक जोड़ी टॉप्स, एक कंठी, दो अंगूठी तथ चांदी के आभूषणों में चार जोड़ी पाजेब, दो तागड़ी, दो चूड़ी, एक कडुला, एक पाजेब 400 ग्राम, कड़ा, छेल कड़ा, चांद-पातड़ी और ₹25000 रुपये नकदी चोरी हो गए। इसी प्रकार लख्मी चंद के मकान से सोने के आभूषणों में कंठी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान का बाला और 4500 रुपये नगरी चोरी हो गए। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी
सुभाष के घर से सोने के आभूषणों में एक मंगलसूत्र, चार चुड़ियां, तीन चैन, छह अंगूठी, तीन कान की झुमकी, सात जोड़ी कान की बाली, चेन तथा चांदी के आभूषणों में 10 जोड़ी पाजेब, बच्चे की हाथ पैर की चूड़ी, बच्चे की पाजेब, घड़ी दो जेंट्स, एक लेडीज फास्टट्रेक कंपनी की घड़ी और ₹68000 नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने तीनों जगह जाकर मौका मुआयाना किया तथा फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट भी बुलाए गए लेकिन कहीं से भी फिंगर प्रिंटस डंप नहीं उठ पाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें