फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोर ने उड़ाए 20 हजार रुपये

Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव सलीमपुर में एक घर से चोर दिनदहाड़े संदूक का ताला चटकाकर संदूक में रखे नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है। गांव सलीमपुर (तुर्कियावास) निवासी लालचंद ठेकेदार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के छुछक की तैयारी के लिए कुछ आभूषण और 20 हजार रुपये संदूक में रखकर ट्यूबवेल पर फव्वारा लाइन बदलने के लिए गया था। परिवार के सदस्य पहले से ही ट्यूबवेल पर गए हुए थे। लाइन बदलने के बाद वह वापस घर आकर देखा तो संदूक खुली पड़ी हुई मिली। देखने पर संदूक में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें