फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पैन कार्ड डिलीट करने की एवज में 4000 की रिश्वत लेता टैक्स सहायक गिरफ्तार, CBI चंडीगढ़ की टीम ने पकड़ा

Wed, 05 Apr 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

 शिकायत मिलने के बाद सीबीआई चंडीगढ़ की टीम बुधवार को इंस्पेक्टर के नेतृत्व में नारनौल के आयकर विभाग कार्यालय में पहुंची। जहां पर टीम ने 4 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने बुधवार को आयकर विभाग नारनौल के कार्यालय पर छापा मारा। आयकर विभाग के टैक्स सहायक को पैन कार्ड डिलीट करवाने के एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि टीम ने यहां पर करीब 10 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। वहीं इसमें अन्य कर्मचारियों के शामिल होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनीना के पास लगते गांव रामबास निवासी विक्रांत शर्मा के दो पैन कार्ड बन गए थे। इसकी जानकारी उसे तब लगी, जब वह आधार कार्ड को पैन कार्ड से जुड़वाने के लिए गया। इस पर किसी ने बताया कि एक पैन कार्ड को वह आयकर विभाग से डिलीट करवा दे।

इसके बाद वह नारनौल आयकर विभाग के कार्यालय में एक पैन कार्ड को डिलीट करवाने के लिए पहुंचा। इस पर वहां कार्यरत जयप्रकाश यादव नामक कर्मचारी ने उससे इस कार्य के लिए 5 हजार देने की मांग की, जिस पर 4 हजार में सहमति बनी।
विज्ञापन


इसके बाद विक्रांत ने इसकी शिकायत सीबीआई चंडीगढ़ को कर दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई चंडीगढ़ की टीम बुधवार को इंस्पेक्टर सुकर्मपाल के नेतृत्व में 9 सदस्यों की टीम नारनौल के आयकर विभाग कार्यालय में पहुंची।

टीम ने विक्रांत को चार हजार रुपये रंगे हुए दिए। विक्रांत ने यह रुपये जयप्रकाश यादव को दे दिए। इसके बाद इशारा पाकर सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने कर्मचारी को काबू कर लिया। रिश्वत के आरोपी को पकड़ने के बाद टीम यहां पर अन्य दस्तावेजों की जांच में जुट गई।

आयकर विभाग ने चलाया अभियान
आयकर विभाग ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए जून तक का समय दिया गया है। एक हजार लेट फीस के साथ पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाया जा सकता हैं।

10 घंटे से ज्यादा समय तक की जांच
टीम ने सुबह साढ़े 12 बजे छापामारी की। इसके बाद से रात सवा 9 बजे तक भी जांच जारी थी। टीम फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं दे रही है। आयकर कार्यालय में भी अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें