नारनौल सिविल अस्पताल में कार्यरत स्टोर कीपर ने अस्पताल में बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब लगा, जब मृतक की पत्नी और एक सहयोगी कर्मी नरेंद्र को ढूंढ़ते हुए अस्पताल पहुंचे। कर्मी ने खिड़की से कमरे में शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस और अधिकारीयों को दी गई। जिस कमरे में नरेंदर ने आत्महत्या की, उस कमरे क़ो बाहर से ताला लगा हुआ था और अंदर से भी बंद था। आशंका जाहिर की जा रही हैं कि नरेंद्र ने कमरे क़ो बाहर से ताला लगाकर खिड़की से अंदर आकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र काफी दिनों से मानसिक रूप से भी परेशान रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के स्टोर कीपर नरेंद्र का शव सोमवार रात क़ो अस्पताल के कमरे में पंखे से लटका मिला हैं। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम को 5 बजे काम खत्म हो जाता हैं। इस पर कर्मियों ने उसे चलने को बोला, लेकिन नरेंद्र ने उन्हें काम होने की बात कह दी और वहीं रुक गया।
देर रात तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसे ढूंढ़ते हुए सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्हें कमरे की खिड़की से नरेंद्र का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस, सीएमओ, एमएस को दी। सूचना मिलने पर अभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।