गांव बास खुडाना 32 वर्षीय युवक ने शराब पीकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बास खुडाना शराबी पीने का आदी था। सोमवार की सायं को वह शराब पीकर अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।