स्थानीय पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कस्बा अटेली निवासी सुरेश नामक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका भाई कालीचरण केले के थोक विक्रेता का कार्य करता है। उसके व्यापार में अंकित व महेंद्र मदद करते है। दो दिन पहले पूर्व अंकित व महेंद्र तकादे के पैसे लेकर कस्बे के नए बस स्टैंड पर बाइक पर सवार थे। उसी समय कस्बे के पंकज व कमलेश सैनी तथा दूसरी बाइक पर सोमवीर व शिवकुमार ने अन्य तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और उन ताबड़तोड़ लोहे की राड व डंडो से हमला कर दिया। जिसमें अंकित व महेंद्र दोनों चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उनके पास से 20 हजार की नकदी व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उक्त लोगों सहित अन्य तीन-चार नाम वालों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।