नारनौल में सिंघाना रोड सुभाष पार्क के पास पुलिस ने रविवार रात को एक ओयो होटल पर छापा मारकर वेश्यावृति का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से महिला को वेश्यावृति करते पकड़ा हैं। पुलिस ने होटल संचालक, होटल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष पार्क के पास एक होटल में वेश्यावृति का काम होता हैं।
होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज
सूचना मिलने पर डीएसपी ने महिला पुलिस क़ी टीम गठित क़ी और एक फ़र्ज़ी ग्राहक होटल मैं भेजा। सेटिंग होने पर फ़र्ज़ी ग्राहक ने इशारा किया और पुलिस ने मौके से एक महिला कों गिरफ्तार कर लिया। महिला कोलकाता क़ी रहने वाली हैं। पुलिस ने होटल संचालक रविंदर और मैनेजर अनुज के खिलाफ केस दर्ज़ , किया है।
कई होटल पुलिस के रडार पर
शहर में कई होटलो मैं अनैतिक काम हो रहे हैं। ये होटल भी पुलिस के रडार पर हैं।