फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, पास मिले दो देसी कट्टे

Wed, 30 Nov 2022 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और बताए गए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे से बुधवार को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर युवक के पास दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बड़कोदा निवासी त्रिलोक महेंद्रगढ़ रोड पर बाइपास के पुल के नीचे अवैध हथियार के साथ खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और बताए गए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसको वहीं पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सफेद पॉलिथीन में दो देसी कट्टे मिले। जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसको मौके पर दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें