फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अवैध रूप से फैक्टरी चलाने पर मालिक गिरफ्तार, शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा था छापा

Tue, 26 Jul 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआई) पर लाइसेंस नहीं मिला। पैकेट पर दूसरे राज्यों के लेबल लगाकर उत्पाद बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर रोड पर अवैध रूप से फैक्टरी चलाने के आरोपी फैक्टरी मालिक राकेश बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को फैक्टरी पर छापा मारा था। इस दौरान लाइसेंस नहीं मिली पर कार्रवाई की गई थी और फैक्टरी मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी को सोमवार को सूचना मिली थी कि निजापुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बंसल फूड एजेंसी नाम की फैक्टरी और गोदाम है। वार्ड 14 मोहल्ला खडखड़ी नारनौल निवासी राकेश दूसरे राज्यों की फर्मों को मैन्युफैक्चर दिखाकर यह फैक्टरी चला रहा है। साथ ही इसमें अलग-अलग रैपर में स्नैक्स, नमकीन आदि की पैकिंग कर रहा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक सचिन, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, खाद्य संरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, नगर परिषद से एमई अनिल कुमार, जेई विकास शर्मा की संयुक्त टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। इस मौके पर फर्म प्रोपाइटर राकेश कुमार फैक्ट्री में ही मौजूद था।
विज्ञापन


उससे लाइसेंस मांगा तो वह कंपनी का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। खाद्य एवं संरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने एफएसएसएआई की साइट पर चेक किया तो कोई लाइसेंस नहीं मिला। सोमवार को लगभग दस घंटे की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों की हो रही थी पैकिंग
खाद्य पदार्थ छू मंतर पर बंसल फूड एजेंसी नारनौल का रैपर लगा था। सेवा समोसा पर बंसा फूड एजेंसी अजमेर, गिली-गिली छू पर डीज फूड लिमिटेड वर्कर्स जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, मिस्टर मोमोज पर एकेएस फूड प्रोडक्ट, संभलपुर उत्तर प्रदेश एजेंसी का रैपर लगा हुआ था।

जब लाइसेंसों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया तो उपरोक्त खाद्य पदार्थ व लाइसेंस नारनौल से संबंधित न होकर राजस्थान व उत्तर प्रदेश से संबंधित पाया गया। उत्तर प्रदेश की उपरोक्त दोनों ही कंपनियों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके हैं। उपरोक्त फैक्टरी के प्रोपराइटर राकेश बंसल की ओर से लोगों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ कर धोखाधड़ी की जा रही है। 

पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे नारनौल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायाधीश ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। -संतोष कुमार, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें