नारनौल। बहरोड़ रोड स्थित शोभासागर तालाब में शुक्रवार दोपहर को एक शव
तैरता दिखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में लेकर
पहुंची।
शव की पहचान मोहल्ला रावका निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। मृतक
का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मोहल्ला रावका
निवासी बाबूलाल (55) शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। उसका शव दोपहर
एक बजे के करीब शोभासागर तालाब में तैरता हुआ मिला। तालाब के पास ही उसके
कपड़े मिले हैं। बाबूलाल नहाने के लिए कपड़े उतारकर तालाब में चला गया। इसी
बीच उसकी मौत हो गई।