फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, राजस्थान लेकर जा रहे थे आरोपी, छह पेटी की गई बरामद

Mon, 05 Jun 2023 09:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हेड कांस्टेबल अनिल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह नीरपुर बस अडडा नारनौल पर मौजूद थे। मुखबर खास ने सूचना दी कि सलैन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी नीमका थाना राजस्थान अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।
विज्ञापन
नारनौल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नीरपुर चौक बहरोड रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की हैं। शराब को नारनौल के शराब ठेके से राजस्थान के नीमकाथाना गांव के जाया जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी सहित साहब बरामद कर ली हैं। गाड़ी के 4 पेटी अवैध शराब बरामद की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हेड कांस्टेबल अनिल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह नीरपुर बस अडडा नारनौल पर मौजूद थे। मुखबर खास ने सूचना दी कि सलैन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी नीमका थाना राजस्थान अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। जो आज अपनी  अपनी गाडी फोर्ड फीगो HR-26CZ-2751 रंग काला में रेवाडी रोड शराब ठेका से अवैध शराब भरकर नीरपुर होते हुए अपने गांव नीमका थाना जाएगा। यदि फोरी तौर रेड की जावे तो अवैध शराब सहित काबू आ सकता है।

सुचना सच्ची मानकर उसने साथी मुलाजमान को मुखबरी से अवगत करवाया तथा आने जाने वाले व्यक्तियों को रैडिंग पार्टी में शामिल होने बारे कहा, लेकिन सभी ने अपनी-अपनी जायज मजबुरी बतलाते हुए बगैर नागपता बताए मौका से चले गए। उन्होंने नीरपुर चौक बहरोड़ रोड़ पर नाकाबंदी शुरू की तो कुछ देर बाद एक काले रंग की गाड़ी फोर्ड फीगो HR-26CZ-2751 सामने से आती हुई दिखाई दी। उन्होंने गाड़ी हाथ से रुकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने अपनी गाड़ी को बहरोड़ की तरफ भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उसने साथियों की मदद से तो गाड़ी को रुकवाकर चालक से उसका नामपता पूछा तो उसने अपना नाम सलेन्द्र पुत्र श्रीराम गुर्जर निवासी इन्टरनेशनल कालोनी वार्ड 16 छावनी नीमकाथाना बताया। गाडी की डिग्गी को खोलकर चैक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दी। जिनको चैक किया तो एक पेटी ब्लेंडर प्राइड कुल 12 बोतल, व एक पेटी जैक दानिल्स कुल 12 बोतल, एक पेटी ब्रीज़र क्रैनबेर्री कुल 24 बोतल व तीन पेटी रेड लेबल कुल 36 बोतल बरामद हुई। आरोपी सलेन्द्र उपरोक्त से शराब बारे परमिट वा लाईसैंस पेश करने बारे कहा, जो कोई लाईसैंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें