फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल पुलिस की नशे खिलाफ कार्रवाई: अवैध शराब सहित पकड़ी, राजस्थान में जानी थी गाड़ी

Thu, 27 Apr 2023 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

नारनौल पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राजस्थान नंबर की गाड़ी में अवैध शराब रखकर नारनौल से बलाहा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम तैयार कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर में एक राजस्थान नंबर की कार दिखाई दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में पुलिस ने नशे खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी राजस्थान नंबर की हैं। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राजस्थान नंबर की गाड़ी में अवैध शराब रखकर नारनौल से बलाहा की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी
पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम तैयार कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर में एक राजस्थान नंबर की कार दिखाई दी। जिसको चेकिंग लिए रुकवाया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनको काबु करके नाम पता पूछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम विकास निवासी सातोर थाना बुहाना जिला झुन्झुनु (राज.) व चालक के साथ बैठे हुए दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम पंकज निवासी सातोर थाना बुहाना जिला झुन्झुनु (राज.)बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 10 पेटी बियर सील बंद, जिनमे 12-12 बोतल बियर और दो पेटी शराब ठेका देशी मार्का थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें