फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल सहित दो युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में महावीर चौकी पुलिस ने रविवार रात दो लोगों को एक अवैध पिस्टल व एक कारतूस  सहित गिरफ्तार किया है। जिन्हें सोमवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया  गया। जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल नसीबपुर भेज  दिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी युद्धबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे  वे एसआई दयानंद, एचसी राकेश एचसी बिजेंद्र व गजेंद्र के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान वे महावीर चौक पर खड़े थे। इसी दौरान पुल बाजार नारनौल से  महावीर चौक की ओर आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रुकवाकर उनके कागजात मांगे। मगर उनके पास कागजात नहीं मिले। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके  पास से एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के  खिलाफ  सिटी थाना नारनौल में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां  न्यायालय में उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस को संदेह है कि  दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ  इससे पूर्व मारपीट व हत्या की कोशिश के  सिटी थाना नारनौल और सदर थाना नारनौल में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें