फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पुराने मामले में गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला को सुनाई एक साल की सजा, किया गया था भगोड़ा घोषित

Fri, 21 Jul 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। गैंगस्टर पर हत्या, फिरौती, मारपीट सहित अनेक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
पपला गुर्जर की पेशी को लेकर लघुसचिवालय मार्ग पर नाका लगाकर तैनात की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में राजस्थान व हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को शुक्रवार को चार मामलों में कड़ी सुरक्षा के बीच नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। इसमें न्यायालय ने पपला गुर्जर को एक साल की सजा सुनाई। न्यायालय द्वारा विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को चार मामलों में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इनमें पुलिस ने गुरुग्राम जेल से नारनौल न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला अटाॅर्नी हिना राजपाल ने बताया कि नांगल चौधरी में वर्ष 2021 में एफआईआर नंबर 347 में गैंगस्टर को सजा सुनाई गई है। यह मामला 16 नवंबर 2015 को 302 धारा के केस में दर्ज किया था। इसमें अजय कुमार वर्मा की अदालत द्वारा विक्रम उर्फ पपला को भगोड़ा घोषित किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कीर्ति जैन की अदालत ने गैंगस्टर को एक साल की सजा सुनाई है।
गैंगस्टर पर हरियाणा व राजस्थान में है कई मामले दर्ज

गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पर हरियाणा व राजस्थान में हत्या, लूटपाट, मारपीट सहित फिरौती जैसे कई मामले दर्ज है। इनमें महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान भागने के अलावा पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले भी शामिल है। पपला गुर्जर हरियाणा व राजस्थान के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है।
विज्ञापन

गैंगवार की आशंका के चलते न्यायालय में तैनात रहा पुलिस बल

गैंगवार व सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय में गैंगस्टर की पेशी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस द्वारा कोर्ट रोड पर कई स्थान पर नाके लगाए गए। वहीं न्यायालय के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। कुछ वर्ष पूर्व पपला गुर्जर को महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश करने के दौरान उसके साथी न्यायालय परिसर में घुसकर गोलियां चलाकर उसे छुड़ा ले गए थे। इस गोलीबारी में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें