फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया

Wed, 30 Aug 2023 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में जान से मारने की नियत से पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में सदर थाना पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रीतम उर्फ लोडर निवासी मोहनपुर के रूप में हुई। आरोपी को बुधवार न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आपसी कहासुनी को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता हुक्मचंद निवासी मोहनपुर के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 अगस्त को रात के समय करीब 11 बजे वह अपने खेतों की रखवाली के लिए जा रहा था, अचानक से प्रीतम अपनी मोटरसाइकिल पर उसके पास आया और उसके साथ मार-पीटाई करने लगा।

इसके बाद प्रीतम ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर वहां से भाग गया। शोर मचाने पर गांव का सरपंच व अन्य लोगों ने आग बुझाई और उसके बड़े परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें