फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धनुंदा में आपसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम 6:30 बजे 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य 21 वर्षीय युवक को तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही सरपंच विक्रम और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए परिवार वालों ने मृतक का शव गांव के बस स्टाप पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धनुंदा गांव के सरपंच विक्रम और उसके परिजनों का विनोद कुमार व अन्य के साथ विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व विनोद कुमार की विक्रम के साथ मारपीट भी हो गई थी। इसमें विक्रम को काफी चोटें आई थीं। इस मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया था। विनोद कुमार व अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बाद में उनको जमानत मिल गई। शनिवार शाम को करीब छह बजे गांव के ही बस स्टाप पर सरपंच ने अपने अन्य साथियों के साथ विनोद व मंजीत पर हमला कर दिया। विनोद को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत पर तलवार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया।

मगर परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने शव को वहीं पर रखकर जाम लगा दिया। देर शामे डीएसपी महेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसएचओ ओमप्रकाश का कहना है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिवार वाले गांव के सरपंच विक्रम और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें