फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को हुआ झगड़ा, सुबह सड़क किनारे मिला शव

Sat, 01 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गांव भोजावास में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अपने गांव के पांच युवाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है रात्रि के समय मृतक सहित छह लोग शराब पी रहे थे उसी दौरान उनका झगड़ा हो गया। गांव के पांचों युवाओं ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसका शव अटेली-कनीना रोड पर मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुनील पुत्र रणवीर सिंह बृहस्पतिवार की सायं को घूमने के लिए गया था। उसके बाद वह घर पर वापस नहीं आया। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।

शुक्रवार को सुबह 4 बजे दौड़ लगाने ने युवाओं ने बताया कि उसका भाई सुनील भोजावास बस स्टैंड पर अटेली-कनीना रोड़ पर बेहोश अवस्था में पड़ा है। वहां जाकर उन्होंनेे देखा कि  उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद उसे महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि उसको पता चला कि रात के समय में उसका भाई गांव के ही प्रदीप, उमेद, प्रदीप उर्फ झोनू, विजय तथा जीतेंद्र के साथ बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन


उसके बाद इनका आपस में झगड़ा हो गया। उस दौरान सभी ने मिलकर सुनील की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा शव को सड़क के बीच में डाल दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया तथा पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मृतक एक निजी स्कूल की बस चलाता था। वह तीन बहन भाईयों में दूसरे नंबर का था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। । उसका पिता रणवीर सिंह ने खेती का कार्य करता है।
वर्जन:
इस संबंध में कनीना थाना प्रभारी विजय मलिक ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें