सड़क हादसे में घायल गांव जाटवास के एक 15 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर छह माह पहले स्कूल बस की चपेट में आकर घायल हो गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। गांव जाटवास निवासी प्रवीण उर्फ योगेश पुत्र राजकुमार ने छह माह पहले स्कूल बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उसके दो बार आपरेशन भी हुए लेकिन उसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।