फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पहले पेड़ पर लगे फंदे का फोटो पत्नी को भेजा, फिर फंदा लगा कर ली जीवन लीला समाप्त

Tue, 10 Oct 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

युवक का शव नहर के पास पेड़ से लटका मिला। युवक सोने चांदी के आभूषणों का कारीगरी का कार्य करता था। सर्राफा व्यापारियों की घटना स्थल पर भीड़ लगी रही। मृतक ने फंदा लगाने से पहले पेड़ पर लगे फंदे की फोटो अपनी पत्नी को भेजी थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल शहर के मानक चौक स्थित मनिहारी गली में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के एक कारीगर ने कुलताजपुर रोड पर नहर के नजदीक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पश्चिमी बंगाल के मदिनापुर निवासी 24 वर्षीय सुमन कुमार शहर की मनिहारी गली में पश्चिमी बंगाल के ही अभिजीत के पास सोने चांदी के आभूषणों का कारीगरी का कार्य करता था। वह करीब नौ साल से नारनौल में रह रहा था। जबकि मृतक का परिवार गांव में ही रहता है।

शहर के कुलताजपुर रोड पर नहर के साथ लगते खेत के आसपास रहने वाले लोगों ने सुबह करीब 11 बजे पेड़ से लटके युवक के शव को देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


युवक के साथ काम करने वालों ने बताया कि वह सुबह सात बजे तक उनके साथ था और वह यहां कैसे और कब आया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि युवक सुमन ने अपनी पत्नी से भी मोबाइल पर बात की थी।

वहीं फंदा लगाने से पहले पेड़ पर लगे फंदे की फोटो अपनी पत्नी के पास भी भेजी थी। पत्नी ने उक्त फोटो उसके साथ कार्य करने वालों को भेजी। इसके बाद उसके साथ कार्य करने वाले उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना लगी और सुमन का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें