फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: गांव जड़वा में पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या, दो लोगों ने लाठी-डंडों से किए वार

Mon, 17 Jul 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

मृतक पत्नी कविता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात वह अपने घर के अंदर कमरे में सोई हुई थी और उसका पति मक्खन लाल घर के अंदर दरवाजे में सोया हुआ था। रात्रि में करीब 1:20 उसका पति पेशाब करने के लिए घर से बाहर गया तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पति पर लोहे की रॉड व डंडा से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में सतनाली खंड के गांव जड़वा में रविवार की रात्रि को घर के बाहर शौच करने के लिए आए एक व्यक्ति को दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सतनाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसको महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव जड़वा निवासी मृतक पत्नी कविता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात वह अपने घर के अंदर कमरे में सोई हुई थी और उसका पति मक्खन लाल घर के अंदर दरवाजे में सोया हुआ था। रात्रि में करीब 1:20 उसका पति पेशाब करने के लिए घर से बाहर गया तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पति पर लोहे की रॉड व डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। पति ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर वह बाहर आई।

इस दौरान उसने देखा दो अज्ञात व्यक्ति उसके पति को लोहे की रॉड व डंडों से पीट रहे थे। जब उसने भी शोर मचाया तो वे मौका से भाग गए। शोर सुनकर जेठ, जेठानी तथा उसक लड़का वहां आ गया। घायल पति ने उसको बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों को वह नहीं जानता है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सतनाली लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके उसके पति को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जब वो मक्खन को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक मजदूरी का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें