कस्बे की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला की शिकायत पर उसके सुसरालजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मालड़ा गांव के शेरसिंह ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2015 में खटोटी खुर्द वासी लालचंद के पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ की थी और अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुरालजनों ने ओर दहेज लाने के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने शिकायत दी जिसके आधार पर अदालत के आदेश पर महिला के पति धर्मवीर सिंह, सास गीता देवी, ननद ममता व ससुर लालचंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।