फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: होम्योपैथी फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, सात पेज का सुसाइड नोट मिला

Sun, 14 May 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि 3 बजे अस्पताल की छुट्टी होने के बाद कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर फंदा लगा लिया जबकि मैन गेट के ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर सुसाइड नोट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अज्ञात कारणों के चलते होम्योपैथी फार्मासिस्ट लगभग 42 वर्षीय अशोक गांव खेड़ा निवासी ने नगरपालिका अस्पताल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे अस्पताल की छुट्टी होने के बाद कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर फंदा लगा लिया जबकि मैन गेट के ताला लगा हुआ था। परिजनों ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन फोन नहीं उठाया। जब अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरे से फोन की आवाज सुनी तो उसने जंगले में से देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था।

कर्मचारी ने अन्य लोगों को सूचना दी। उसके उपरांत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो अंदर से दरवाजे का चटकनी लगी हुई थी। रात्रि करीब नौ बजे जब उसका भाई आया तब पुलिस तीन लोगों को अंदर लेकर गई। मृत्तक के पास से सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें