फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात-राजस्थान चोर गिरोह का पर्दाफाश: बर्तन बेचने के बहाने बंद घरों की रेकी, रात में करते थे चोरी

Sat, 24 Jun 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अरुण और विशाल महेंद्रगढ़ तथा रोहित रेवाड़ी किराये के मकान में रहते थे। ये शहर और गांवों में बॉल्टी, बर्तन बेचने के लिए फेरी लगाते थे। उस समय आरोपी बंद मकानों की रेकी करते थे और रात को घर में घुसकर नकदी, ज्वेलरी और अन्य सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गुजरात और राजस्थान के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने उक्त गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह दिन में रेकी कर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देता है। यह खुलासा उप पुलिस अधीक्षण रणबीर सिंह ने शहरी थाना में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, एलईडी, नकदी व औजार किए बरामद
डीएसपी रणबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शहरी थाना पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी गुजरात राज्य जिला देवकली कस्बे मेहसाना निवासी रोहित, गुजरात कच्ची बस्ती निवासी अरुण तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली आबू रोड निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कनीना मोहल्ला गवारियों निवासी मन्नू और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी ककराला निवासी मदन को पहले गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में चार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शास्त्री कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, जयरामदास कॉलोनी और हनुमान नगर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया है और सामान बरामद किया है।

बर्तन बेचने के बहाने करते थे रैकी
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अरुण और विशाल महेंद्रगढ़ तथा रोहित रेवाड़ी किराये के मकान में रहते थे। ये शहर और गांवों में बॉल्टी, बर्तन बेचने के लिए फेरी लगाते थे। उस समय आरोपी बंद मकानों की रेकी करते थे और रात को घर में घुसकर नकदी, ज्वेलरी और अन्य सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से एलईडी, लैपटॉप, नकदी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग किए गए औजार बरामद किए हैं। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


मकान मालिक किरायेदारों की करवाएं वेरिफिकेशन

मीडिया के माध्यम से डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किरायेदारों की वेरिफिकेशन अवश्य कराएं, उनके आईडी प्रूफ अपने सबंधित थाने में जमा कराएं। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा और अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें