फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव निलंबित व खंड कार्यक्रम अधिकारी कार्यमुक्त

Sat, 21 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त अतुल कुमार ने अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी अमित जून को कार्यमुक्त तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खंड नारनौल में कार्यरत रोशन लाल ग्राम सचिव को निलंबित किया है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खंड नारनौल में कार्यरत रोशन लाल ने गांव गहली में घरेलू शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि दिलवाने के लिए गलत अनुशंसा करने तथा अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण डीसी द्वारा तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा नियम 7 के तहत चार्जशीट कर दिया गया।

इसी प्रकार गत दिवस उपायुक्त ने अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी अमित जून को अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उसका सेवा अनुबंध तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा ने उन्हें कार्यभर से तुरंत मुक्त कर दिया। अमित जून पर जिला परिषद में एक मामले में गबन के मामले में भी गंभीर आरोप हैं तथा वहीं कार्यालय में आगजनी के मामले में भी उन पर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें