कनीना न्यायालय में पपजा गुर्जर को पेश करके लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर का खुद को संदेशवाहक बताकर फीड मील के मालिक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को पुलिस ने पपला गुर्जर को कनीना न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि अटेली टी प्वाईंट से महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित विकास फीड मील के संचालक को शुक्रवार को व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को पपला गुर्जर का संदेशवाहक बताते 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश के लिए चार टीमें बनाई। ये टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में पपला गुर्जर को भोंडसी जेल से कड़ी सुरक्षा में लाकर कनीना न्यायालय में पेश किया गया।
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मंजूर की है। पपला गुर्जर को कनीना कोर्ट में लाने को लेकर जिले की भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके। इस दौरान सीआईए टीम नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, कनीना शहर थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद तंवर, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश की टीम भारी पुलिस बल के साथ तैनात रही।