नारनौल में सिलापुर गांव के तीन दोस्तों ने ओएलएक्स एप पर सिक्योरिटी गार्ड की जॉब देखकर आवेदन किया तो उनके बैंक में खाते खुलवाकर उनका दुरुपयोग शुरू कर दिया। बैंक से फोन जाने पर युवकों ने खाते बंद करवाए। आरोपियों ने युवकों ने उनके एटीएम, चेकबुक व अन्य सामान ले लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार
सिलारपुर निवासी अश्वनी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 6 जून को उसके दोस्त प्रवीन निवासी सिलारपुर ने बताया कि उसने ओएएक्स की ऐप पर सिक्योरिटी गार्ड की जाॅब की एड देखी है तथा उसने काल आई। काल पर बोल रहे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल निवासी जयपुर बताया और कहा कि हम सिक्योरिटी जॉब कंपनी में करवाते है। अगर आप यह जॉब करोगे तो आपको 16 हजार रुपये हर माह सैलरी मिलेगी और उसके लिए आपको एचडीफसी बैक में अपना खाता खुलवाना पडे़गा।
एचडीएफसी बैंक अटेली शाखा अटेली से सूचना मिली
फिर दोस्त प्रवीन की बात मानकर उसने, प्रवीन व हमारे दोस्त आशु निवासी दुलोठ अहीर ने एचडीएफसी बैक अटेली में 16 जून को अपना अपना बैंक खाता खुलवाया। उसके बाद 21 जून को व्हाट्सअप से उसके दोस्त प्रवीन के पास मैसेज आया। उसने कहा कि आप तीनों को एचडीफसी बैंक से जो किट मिली है, जिसमें पासबुक, चैकबुक, एटीएम है, वह सब अलवर बस स्टेंड के पास लेकर आनी है। ये सब स्कैन होगी। उसके बाद वह एक लड़के को अलवर बस स्टेंड के पास तीनों की बैंक किट दे आया। इसके बाद 28 जून को एचडीएफसी बैंक अटेली शाखा अटेली से सूचना मिली कि तुम्हारे खाता से फ्राड हो रहा है।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अपने बैंक खाता को बंद करवाओ। फिर तीनों ने बैंक अटेली मे जाकर अपने अपने बैक खाता को बंद करवा दिया। इसके बाद 28 जून को उसके दोस्त आशु के पास काल आई और काल पर बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि तुमने अपना बैंक खाता क्यों बंद करा दिया। उसको फिर से चालू करवाओ और काल कट कर दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।