नारनौल के मोहल्ला शिवाजी नगर में एक व्यक्ति को अपने भांजे के साथ मारपीट कर रहे युवक को रोकना महंगा पड़ गया। युवक के सब्जी लेने जाते समय आरोपियों ने व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।