फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: कनीना में रुपये लेने-देन का मामला, एक व्यक्ति पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर

Tue, 22 Aug 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ से एक व्यक्ति पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है व्यक्ति का किसी रुपये लेन-देन का मामला चल रहा था। जिसके कारण आरोपी ने गोली चला दी और घायल को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के कनीना के उपमंडल के गांव बाघोत में सोमवार की रात को रुपये के लेने-देने के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने हरिश पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार गांव बाघोत निवासी हरीश और इसी गांव के मोनू का पिछले कुछ समय से पैसे के लेनदेन को लेकर के झगड़ा चल रहा था। जिसको लेकर सोमवार की रात को तकरीबन 10:30 बजे मोनू ने हरीश को 152 डी जहां पर धरना स्थल के पास बुला लिया। वहां पर पैसे के लेनदेन को चलते मोनू ने हरीश पर गोली चला दी। गोली हरीश की गर्दन में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रेवाड़ी के आदित्य हॉस्पिटल में लेकर गए जहां पर वह उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें