फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: शादी के दौरान नेग को लेकर लड़का-लड़की पक्ष में मारपीट, विवाद के चलते नहीं हुई शादी, ये था पूरा मामला

Sat, 06 May 2023 04:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल पुलिस के अनुसार लड़की पक्ष की तरफ से लगन में लड़के वालों को 5100 रूपये नेग के तौर पर दिए गए थे। वही जैसे ही शुक्रवार को लड़की पक्ष गौरवे पर गए, जहां लड़की पक्ष की तरफ से अपनी हैसियत के अनुसर 501 रूपये गौरवे मेंं दिया गया। इस पर लड़के पक्ष ने उस पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया।
विज्ञापन
शादी में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में निजामपुर खंड के सरेली गांव में नैग देने को लेकर लड़का व लड़की पक्ष के लोगों में शादी समारोह में स्टेज विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस दौरान कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ डाला। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव किया। फिलहाल रात को शादी नहीं हो सकी। शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों में पंचायत होगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को अनुसार
पुलिस के अनुसार लड़की पक्ष की तरफ से लगन में लड़के वालों को 5100 रूपये नेग के तौर पर दिए गए थे। वही जैसे ही शुक्रवार को लड़की पक्ष गौरवे पर गए, जहां लड़की पक्ष की तरफ से अपनी हैसियत के अनुसर 501 रूपये गौरवे मेंं दिया गया। इस पर लड़के पक्ष ने उस पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और वहां रखे सामान को भी तोड़ दिया गया। मामला बिगड़ने पर शादी नही हो पाई। ग्रामीणों व लड़की पक्ष की माने तो लड़के पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। जहां पंचायत में आगामी फैसला किया जाएगा।

गांव में पुलिस तैनात
विवाद के बाद से ही गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और बड़ा विवाद न हो सके। लड़की पक्ष की माने तो लड़के पक्ष के लोग उनकी बेटियों को रखते हैं तो वह शादी करके ले जाए। ऐसा नही करते तो जो शादी में खर्च हुआ है, उसकी भरपाई की जाए।
विज्ञापन


दो लड़कियों की होनी थी शादी
सरेली गांव में  बारात झज्जर के दुजाना गांव से आई हुई थी। गांव की दो लड़कियों की शादी तय हुई थी, लेकिन विवाद के बाद किसी की शादी नहीं हो सकी। अब दिन में पंचायत होगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें