फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने चहेतों के ट्यूबवेल पर लगाई सोलर लाइट, नोटिस

Thu, 12 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरर्राज्यीय लिंग जांच गिरोह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 झूक गांव के सरपंच की ओर से द्वारा अपने चहेतों के ट्यूबवेल पर सोलर लाइट लगाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत गांव के ही रणबीर सिंह ने सीएम विंडो पर की थी। जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच मालाराम ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सोलर लाइटें गांव की गलियों की बजाए उनके खेतों में बने ट्यूबवेल पर लगवा दी। अब सरपंच को इन ट्यूब लाइटों की 81 हजार रुपये की राशि जमा करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन पूर्व सरपंच को तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अभी तक सरकारी खजाने में राशि नहीं करवाई गई है। अब पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पीआरआई स्कीम के तहत गांव झूक के पूर्व सरपंच ने 28 लाइटें खरीदी थी। जांच में पाया गया कि केवल 18 लाइटें ही गांव की गलियों में लगाई गई। जबकि 6 लाइटों अलग-अलग ग्रामीणों के खेतों में लगाई गई। वहीं 4 लाइटें गुम हैं, जिनका कोई रिकार्ड नहीं हैं। इस मामले में की शिकायत सीएम विंडों पर हुई थी, जिसके बाद हुई जांच में यह खुलासा हुआ है।

क्या कहते हैं पूर्व सरपंच
झूक के पूर्व सरपंच मालाराम ने बताया कि खेतों में जो गांव के लोग रहते हैं उन्हें भी तो लाइटों की जरुरत है। वहीं उन्होंने कहा कि वो पैसे जमा नहीं करवाएंगे क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। अगर मुकदमा दर्ज हुआ तो वे कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें