कनीना में लगभग ढाई महीने पहले कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी के जलघर से हुई पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलवर जिले के गांव नरावड़ी निवासी मैदान के रूप में हुई है। इसका खुलासा कनीना सदर थाना प्रभारी देवेंद्र ने प्रेस कांफ्रेंस में किया
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 16 मई 2023 को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और उससे 86 पाइप व कैंटर गाड़ी बरामद किया था। इस।मामले में पुलिस ने रविवार को अलवर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
महेंद्रगढ़ में सराफा मार्केट में को सुनार की दुकान में रखी सोने की कानो की बाली कोई चोरी कर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कायमपुरा निवासी हरिकिशन ने बताया कि वह रविवार को शाम छह बजे सराफा मार्केट में अपनी दुकान पर बैठा था। तब एक नाम पता नामालुम व्यक्ति चांदी की अंगुठी लेने दुकान पर आया जिसने सिर पर टोपी पहन रखी थी, जो उसकी दुकान में रखी सोने के कानों की बाली उठा ले गया।
उस व्यक्ति के जाने के बाद उसको चोरी का पता चला। उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी रिकार्डिगं भी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी चोरी की हुई सोने के कानों की बाली वापस दिलाई जाए। पुलिस ने नामालुम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।