नारनौल में अज्ञात पिकअप गाड़ी चालक ने घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात पिक अप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
अटेली के वार्ड दो निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका पिता मोहर सिंह 84 घर के बाहर बैठा हुआ था कि एक पिक अप चालक बड़ी तेज़ गति से गाड़ी को लेकर आया और सीधी टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए जयपुर जातें समय बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि गाड़ी चालक घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।