फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: राजस्थान के गाड़ी चालक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने शव को सड़क किनारे फेंका

Fri, 07 Jul 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मृतक राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा  में टैक्सी चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बोचड़िया और हसनपुर के पास सड़क पर पुलिस को वीरवार रात को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसकी जांच की तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के बोचड़िया गांव के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान की। कागजात के आधार पर मृतक की पहचान राजस्थान के ठाठवाडी निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा  में टैक्सी चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बोचड़िया और हसनपुर के पास सड़क पर पुलिस को वीरवार रात को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसकी जांच की तो आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी।

राहुल की आंख के पास चोट के निशान
परिजनों ने बताया कि राहुल वीरवार शाम 7 बजे अपने घर से किसी काम के लिए निकला था और उसके बाद उसका शव यहां बरामद हुआ है। मृतक राहुल की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसका चार साल का बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि राहुल की आंख के पास चोट के निशान है। इसके अलावा शरीर पर लाठी-डंडे के निशान है। राहुल राजस्थान के अलवर के निमराणा में गाड़ी चलाने का काम करता था और वहीं पर ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें