फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल

Tue, 27 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोजावास के नजदीक मंगलवार करीब दो बजे गाड़ी व बाईक की आमने-सामने की टक्कर में दिल्ली पुलिस का जवान सोमदत गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव भोजावास निवासी सोमदत मंगलवार को अपनी ड्यूटी करके मोटरसाइकिल द्वारा अपने ट्यूबवेल पर बने मकान पर आ रहा था। अभी वह ट्यूबवेल से कुछ ही दूरी पर था कि नारनौल की तरफ से आ रही एक गाड़ी से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें सोमदत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने  घायल के परिजनों को सूचना देकर उसे नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें