फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नौ दिन से लापता का कुएं में मिला शव, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुआ संदेह

Fri, 17 Feb 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

कुआं 150 फुट गहरा है।  ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। गांव सिसोठ निवासी राजवीर ने बताया कि उसका बेटा अजीत सिंह 9 फरवरी को शाम 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
विज्ञापन
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सिसोठ में नौ दिन पूर्व घर से लापता हुए करीब 45 वर्षीय युवक का गांव के ही कुएं में शव मिला। शुक्रवार को सुबह आठ बजे जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो कुएं से दुर्गंध आ रही थी। जब कुएं में झांक कर देखा तो शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को 150 फुट गहरे कुएं से निकालने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मचारी व चिकित्सकों की टीमें मौके पर पहुंची। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला जिसकी पहचान गांव सिसोठ निवासी 45 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।

गांव सिसोठ निवासी राजवीर ने बताया कि उसका बेटा अजीत सिंह 9 फरवरी को शाम 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। वह मानसिक रूप से परेशान था। लापता होने के बाद इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी थी। हमने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह ग्रामीण कुएं के नजदीक से गुजर रहे थे तो उनको कुएं से दुर्गंध आई। तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम, दमकल विभाग व चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से ढाई घंटे बाद शव को कुएं से निकाला। गांव के ही नौ सेना से सेवानिवृत्त नवनीत ने कुएं में उतर कर लोरिंग मशीन की सहायता से शव को बाहर निकाला।

दमकल विभाग की टीम द्वारा नवनीत को गैस मास्क व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें