शहर के मोहल्ला मीराजी सराय में सोमवार को एक घर में व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोहल्ला मीराजी सराय में मक्खन लाल पुत्र मंगलराम अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। परिवारजनों को उसकी मौत की जानकारी तब लगी जब मक्खन की पोती उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई।
इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके डीएसपीम महेश कुमार तथा थाना प्रभारी साधू राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस को दिए ब्यान में परिवारजनों ने बताया कि वे हर रोज की तरह शाम को घर से टहलने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद वह अपने कमरे में आकर सो गया। सुबह वह मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि मक्खन लाल के मुंह और कान से खून निकले हुए थे, शरीर पर कुछ चोट के निशान थे।