फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: महेंद्रगढ़ में युवती से कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी, साइबर बदमाशों ने 31 हजार रुपये ठगे

Thu, 06 Jul 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी साइबर क्राइम और झीनाझपटी के मामले भी बढ़ रहे हैं। महेंद्रगढ़ में साइबर ठगों ने युवती को निशाना बनाया तो नारनौल में आटो में बैठी महिला से झीनाझपटी की वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के कुराहवटा रोड निवासी एक युवती से साइबर ठगो ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर 31500 रुपये की ठगी कर ली। प्रियंका यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 01 जून की रात लगभग साढ़े 9 बजे उसके पास 9115851406 न. से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कोरोना वैक्सीन के पैसे आए होने की बात की। आरोपी ने उससे बैंक का नाम और बैंक खाते में रजिस्टर्ड फोन नंबर पूछे। तभी उसके पास एक साधारण मैसेज आया।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस दौरान आरोपी ने उससे कहा कि गलती से उसने 3500 की बजाए 35000 रुपये भेज दिए हैं इसलिए उसके पैसे वापस भेजे जाएं। उसने फोन पे से 31500 रुपये आरोपी के कहे अनुसार भेज दिए। जबकि खाते में 35000 रुपये आए ही नहीं थे। जब उसने संबंधित फोन नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो आरोपी ने फोन ही नहीं उठाया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन

महिला की सोने की चैन तोड़कर भाग रही आरोपी काबू

आटो में बैठी महिला की सोने की चैन चोरी करने के आरोप में ग्रामीणाें ने महिला को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला की पहचान रेवाड़ी के बोलनी गांव निवासी प्रीति के रूप  में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाजाड निवासी राजेश देवी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 5 जुलाई की शाम को वह गांव बाछोद से टैम्पू में बैठकर अपने गांव बाजाड जा रही थी।

लोगों ने 112 पर फोन किया
जब टैम्पू खोड मोड पर रुका तो उसके पास बैठी एक औरत ने झटका मारकर उसके गले से सोने की चैन तोड़कर भागने लगी। सवारियाें की सहायता से लोगों ने उस महिला को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। जब उससे नाम पता पूछा तो उसकी पहचान रेवाड़ी के बोलनी गांव निवासी प्रीति के रूप में हुई। लोगों ने 112 पर फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चोरी करने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
हुडा सेक्टर पानी की टंकी के पास झुग्गी से अज्ञात तीन लोग सिलाई मशीन चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हाल खोखा व झुग्गी नजदीक पानी का टैंक हुडा सेक्टर नारनौल निवासी हरि सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि चार जुलाई की रात को वह अपनी पत्नी के साथ खोखे में सो रहा था। तीन अज्ञात व्यक्ति झुग्गी में रखी सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। झुग्गी के आसपास रोशन नम्बरदार के मकान व अन्य जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। सीसीटीवी कैमरे से चोरी करने वाले आरोपियों का पता चल सकता है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें